फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Son dies due to high tension line, father scorched

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता झुलसा

Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Son dies due to high tension line, father scorched
मृतक धर्मेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसे बचाने में पिता गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के चलते तारों के लटकने से हादसे की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ झल्लर मौर्य (23) शुक्रवार शाम पिता बसंत लाल मौर्या के साथ गांव के ही क्षत्रपाल लोधी के खेत के पास प्याज लादने गया था।
विज्ञापन

क्षत्रपाल ने बताया कि उसके खेत के पास से हाईटेंशन लाइन निकली है। जिसके लटकते तार में धर्मेंद्र का हाथ छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया।
बेटे को झुलसता देख पिता बसंत उसे बचाने का प्रयास करने लगा। तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे की सहायता से पिता-पुत्र को तार से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को आमापुर गांव स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां बेटे धर्मेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे पिता को भर्ती किया गया है। मृतक की मां सरोज देवी, बहन रचना देवी, मोनिका देवी का हाल बेहाल हो गया।
धर्मेंद्र का बड़ा भाई राजेश मध्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। धर्मेंद्र कानपुर में मजदूरी करता था। खेती के काम में पिता का हाथ बटाने के लिए 23 दिसंबर को घर आया था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

लटकते तारों से अक्सर होते हादसे
बिजली विभाग की अनदेखी से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी इन तारों को दुरुस्त नहीं कराया जाता है। पूर्व प्रधान पुत्तन लोधी ने बताया कि विभाग को तार सही कराने के लिए कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका है।

मृतक धर्मेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद

मृतक धर्मेंद्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed