फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Six centers proposed for Secondary Sanskrit Board Examination

संस्कृत माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए छह केंद्र प्रस्तावित

Mon, 21 Feb 2022 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Six centers proposed for Secondary Sanskrit Board Examination
फतेहपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जिले के 808 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए छह केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रों की सूची सूचना पट पर चस्पा कर 24 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गईं हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 माध्यमिक संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष कक्षाओं के 808 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेज बेलाईं, चौधरी धनराज सिंह रामरूप सिंह इंटर कॉलेज धाता, पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज, सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार, इंटर कॉलेज ललौली, दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षार्थी आवंटन के साथ सूचना पट पर चस्पा की गई है। जिसे देखने के बाद छात्र आवंटन के साथ अन्य खामियां ठीक कराने के लिए 24 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। तय तिथि के बाद किसी भी तरह कोई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed