फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,six arrested,five incidents,two robberies,busted police

दो डकैतियों समेत पांच वारदातों का पर्दाफाश ...

Fri, 12 Feb 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,six arrested,five incidents,two robberies,busted police
पुलिस लाइन में बरामद बाइकों के साथ बैठे डकैत - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

चार जिलों के छह बदमाश पकड़े गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पांच वारदातों का माल बरामद हुआ है।
आईजी ने खुलासा करने वाले स्वॉट और कोतवाली पुलिस को 50 हजार का पुरस्कार व डीजी डिस्क की सिफारिश की है।
पुलिस लाइन में एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि लोधीगंज रमन गुप्ता की मोबाइल शॉप से तीन फरवरी को चोरी की हुई थी।
उसके बाद चार फरवरी की रात नउवाबाग स्थित कार शोरूम के वर्कशॉप से गार्ड को बंधक बनाकर डकैती और बाइक शोरूम से चार बाइक चोरी हुई थी।
बदमाशों ने सात फरवरी की रात एआरटीओ कार्यालय में डकैती डालकर तिजोरी लूटी थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी थीं।
स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा और कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव की टीम ने शुक्रवार को दो बाइक पर सवार छह बदमाशों को जेल रोड हाईवे से गिरफ्तार किया है। जबकि चार बदमाश फरार हो गए हैं।
आरोपियों के पास से चार तमंचे, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास से हेमंत की नौ फरवरी को चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों का संगठित गिरोह है।
विज्ञापन

उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और गैंगस्टर लगाया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्त में रोहित पांडेय उर्फ प्रदीप पांडेय निवासी चक्की थाना मलवां, संदीप कुमार निवासी आबूनगर ककरहा शहर कोतवाली, विकास सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी भरेठा बम्हरौली धूमनगंज प्रयागराज, पंकज जाटव निवासी कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ कन्नौज, गोलू उर्फ अरुण निवासी अल्लीपुर जीता अहमदगंज कड़ाधाम कौशांबी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि चक्की गांव का गजोधर, करन उर्फ बिल्ला, आबूनगर का यश, कौशांबी का प्रिंस फरार हैं। इनकी निशानदेही पर चक्की गांव में गड्ढा खोदकर छिपाई एआरटीओ ऑफिस की तिजोरी और डीवीआर बरामद की गई है।
इसके साथ ही लोधीगंज मोबाइल शॉप से चोरी किए गए 25 मोबाइल, कार वर्कशॉप डकैती का लैपटाप व अन्य टूल्स, शोरूम से चोरी चार बाइक भी बरामद हुए हैं।
2 फरवरी को छूटा था रोहित
चक्की गांव का रोहित पांडेय सिर्फ 19 साल का है। वह 2 फरवरी को जेल से छूटा था। करीब एक साल पहले उसे कौशांबी पुलिस ने पकड़ा था।
कौशांबी में पकड़े जाने पर जिले के थरियांव कोल्ड स्टोर और टायल्स शोरूम से भी चोरी का खुलासा हुआ था। रोहित का जीजा महाराष्ट्र के नागपुर जेल में बंद हैं।
रोहित और उसके जीजा को दो साल पहले लूट के मामले में नासिक पुलिस ने पकड़ा था। रोहित के नाबालिग होने के कारण उसे छोड़ दिया था।
गैंग के सभी सदस्य 25 साल से कम हैं। ये बिना किसी मुखबिरी और रेकी के घटनाओं को अंजाम देते हैं। रोहित के खिलाफ आठ मुकदमे कौशांबी, एक थरियांव, दो बिंदकी कोतवाली में दर्ज हैं।
छिपाई बाइकों लेने आ रहा था गैंग
बदमाशों ने चार फरवरी की रात शोरूम से चुराई गईं बाइक खेत में छिपाई थी। कन्नौज का पंकज अपनी बाइक लेकर आया था।
यहां सेंट जेवियर्स के पास से हेमंत की बाइक उन लोगों ने चोरी की। इसके बाद दोनों बाइकों से छह बदमाश जेल रोड होते हुए छिपाई गईं बाइक लेने आ रहे थे। तभी पुलिस टीमों ने उन्हें पकड़ लिया।
ठंड लगी तो चोरी का डीवीआर जला डाला
लोधीगंज मोबाइल शॉप से चोरी डीवीआर को ठंड में तापने के लिए चोरोें ने जला डाला। पुलिस ने डीवीआर के अवशेष बरामद किए हैं।
शातिरों का दुस्साहस ये रहा कि चोरी, लूटपाट के बाद घंटों पुलिस से बेखौफ होकर घटनास्थल के आसपास ही घूमते रहते थे।
कानपुर, कौशांबी जेल में रोहित ने बनाया गैंग
वारदातों में शामिल आरोपी कन्नौज, कौशांबी के हैं। 2019 में रोहित को सराफ दुकान में चोरी के मामले में कानपुर पुलिस ने पकड़ा था। जहां उसकी मुलाकात कन्नौज के पंकज से हुई थी।
जेल से छूटने के बाद मोबाइल पर यह लोग एक दूसरे के संपर्क में रहे। इसी तरह कौशांबी जेल में सैनी और प्रयागराज के धूमनगंज में रहने वाले आरोपियों से रोहित की मुलाकात हुई थी। अंतर जनपदीय स्तर पर गैंग जेलों से तैयार हुआ।
कन्नौज में दुकानों से चोरी का खुलासा
कन्नौज के छिबरामऊ में 8 फरवरी की रात इन चोरों ने ज्वैलरी, रेडीमेड, मेडिकल स्टोर समेत सात दुकानों के शटर तोड़कर वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने चोरों के पास से दो किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। एआरटीओ कार्यालय में चोरी के बाद ये कन्नौज भाग निकले थे।
एआरटीओ छोड़ सारे वादी माल पहचानने पहुंचे
पुलिस लाइन में कार शोरूम वर्कशाप के मैनेजर टीसी बाजपेयी, मोबाइल दुकानदार रमन गुप्ता, बाइक शोरूम मालिक के बेटे अभिषेक लूट व चोरी का माल पहचानने के लिए पहुंचे।

उनसे एसपी ने मुलाकात की। उनके सामान की पहचान कराई। एआरटीओ को भी बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एआरटीओ से लूटी तिजोरी में कुछ सामान रखा है जिसे चोर तोड़ नहीं सके।

लूटे माल की पहचान करते कार, बाइक शोरूम के मैनेजर और मोबाइल दुकानदार से वार्ता करते एसपी

लूटे माल की पहचान करते कार, बाइक शोरूम के मैनेजर और मोबाइल दुकानदार से वार्ता करते एसपी- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed