फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Seven and a half lakh stolen from real brothers' house

सगे भाइयों के घर से साढ़े सात लाख की चोरी

Tue, 14 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Seven and a half lakh stolen from real brothers' house
चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। शादी में शामिल होने गए सगे भाइयों के घर के ताले तोड़कर रविवार रात चोरों ने नगदी, जेवरात पार कर दिए। चोर करीब साढ़े सात लाख का माल चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के पीछे नई बस्ती मोहल्ला निवासी रमाकांत गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा भाई लक्ष्मीकांत गुप्ता पहली मंजिल पर रहता है। दोनों परिवार रविवार की रात बिंदकी के ऊदुपुर गांव एक शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। घटना की सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने सूचना उन्हें दी। रमाकांत गुप्ता ने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये नगद और तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई लक्ष्मीकांत के कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 50 हजार रुपये नगद और करीब चार लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। रमाकांत गुप्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed