{"_id":"618c08d036894e702e2c0928","slug":"fathepur-news-see-the-conditions-for-the-construction-of-pipa-bridge-fatehpur-news-knp6631992197","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में पीपा पुल निर्माण के लिए हुआ निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में पीपा पुल निर्माण के लिए हुआ निरीक्षण
विज्ञापन
नाव से पुल के रास्ते के लिए जगह देखकर लौटते जेई उमेश चन्द्र विश्वकर्मा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। बांदा के दांदो और किशनपुर के बीच यमुना पर बनने वाला बहुप्रतीक्षित पीपा पुल को लेकर सर्वे शुरू हो गया है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता किशनपुर घाट पर पहुंचे और स्थितियां देखी। इसके बाद वह नाव में बैठ कर नदी के जलस्तर को भी देखा।
पीडब्लूडी जेई उमेश चंद्र विश्वकर्मा बुधवार की दोपहर यमुना घाट पर पहुंचे। नदी का जलस्तर कम हो रहा है इसलिए पुल के लिए सटीक रास्ता खोजा।
किशनपुर से बांदा जनपद को जोड़ने वाले इस पुल के लिए कम पानी और कम चढ़ाई वाले रास्ते के लिए पैदल और फिर नाव के जरिये भ्रमण किया गया। जेई ने बताया कि अभी किनारे पर पानी गहरा है।
पुल बनाने के लिए करीब पंद्रह दिन सामान जमा करने में लग जाएंगे। तब तक करीब दो फीट पानी और कम हो जाएगा। बता दें कि पीपा पुल का इंतजार किशनपुर के साथ ही दोनों ओर के करीब 20 गांव के लोगों को रहता है। जेई यूसी विश्वकर्मा ने बताया कि पानी तेजी से कम हो रहा है और दिसंबर में पुल बनाने का काम शुरू हो जाने की संभावना है।