फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Secondary education department engaged in preparation for TET exam

टीईटी परीक्षा की तैयारी में जुटा माध्यमिक शिक्षा विभाग

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Secondary education department engaged in preparation for TET exam
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग टीईटी परीक्षा करने की तैयारी में जुट गया है। 28 नवंबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 26 विद्यालय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। फिलहाल परीक्षा नियामक ने 11000 टीईटी परीक्षार्थियों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में जिले से 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी केंद्रों में जिला स्तरीय एक अधिकारी स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त होगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्था होंगे और हर विद्यालय में राजकीय विद्यालय का एक शिक्षक सह केंद्र व्यवस्थापक होगा। परीक्षा की निगरानी डीएम स्वयं करेंगी। 28 नवंबर को प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा की निगरानी डीएम स्वयं करेंगी। 26 विद्यालयों की सूची केंद्र बनाने के लिए डीएम के माध्यम में परीक्षा नियामक को भेजी गई है। केंद्र में परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।

प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर, महात्मा गांधी पीजी डिग्री कालेज, ठा. युगराज सिंह डिग्री कालेज, निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड, उदय प्रताप सिंह डिग्री कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, श्री निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, मां रामश्री उदयभान इंटर कॉलेज आबूनगर, बाबू राधेश्याम इंटर कॉलेज गोपालनगर, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज रानी कालोनी, चंद्रदेव मौर्या इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीपीएस, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, मदर सुहाग एजूकेशन सेंटर जीटी रोड, सुंदरमती इंटर कॉलेज राधानगर, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज पीरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed