{"_id":"620b8913d892c153d64242af","slug":"fathepur-news-rs-1-23-lakh-blown-from-woman-s-account-fatehpur-news-knp680670772","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 1.23 लाख रकम उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से 1.23 लाख रकम उड़ाई
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उसके खाते से एक लाख 23 हजार रुपये पार कर दिए। साइबर सेल की जांच के बाद मलवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के भदबा मोहनखेड़ा गांव निवासी सुलेखा देवी का बैंक खाता बड़ौदा यूपी बैंक कुंवरपुर शाखा में हैं। उसका फोन-पे धीमा चल रहा था। इसलिए उन्होंने फोन-पे कस्टमर केयर नंबर खोजकर दो फरवरी को बात की।
कस्टमर केयर के प्रतिनिधि ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा, बोला कि यह डाउनलोड करने पर समस्या दूर हो जाएगी। लिंक डाउनलोड करने के बाद उसके खाते से आठ बार में एक लाख 23 हजार 848 रुपये कट गए।
विज्ञापन
तब उसे धोखाधड़ी का शिकार होने का पता लगा। उसने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी ने साइबर सेल को जांच भेजी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि साइबर सेल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आईटी एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खोए एटीएम कार्ड से खरीदी सोने की चेन
फतेहपुर। रुपये निकाले जाने के बाद खोए एटीएम कार्ड से शातिर ने 49 हजार 990 रुपये कीमत की सोने की चेन खरीद डाली। खाताधारक का संदेश पढ़कर होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत आईजी से की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी सैयद मुस्तफा हसन का खाता एसबीआई बैंक शाखा कैनाल रोड कानपुर में हैं। उन्हें रुपयों की आवश्यकता थी। वह 15 जनवरी को रामगंज पक्का तालाब स्थित एसबीआई के एटीएम में पहुंचे।
उन्होंने नौ हजार 500 रुपये निकाले थे। इस दौरान उनका कार्ड गिर गया। दूसरे दिन मोबाइल पर 49 हजार 990 रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसके बाद उसने पासबुक में एंट्री कराई।
जिससे पता चला कि नगीना ज्वैलर्स चौक बाकरगंज से रुपयों की ज्वैलरी खरीदी गई है। बाकरगंज चौकी पुलिस और साइबर सेल में 18 जनवरी को सूचना दी। कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने आईजी से शिकायत की। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।