{"_id":"61be2a3ff4be8a38bc6ee794","slug":"fathepur-news-robbers-caught-in-cctv-police-engaged-in-identification-fatehpur-news-knp670182318","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे, पुलिस पहचान में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे, पुलिस पहचान में जुटी
विज्ञापन
फतेहपुर। लाखों के टायर लदा ट्रक लूट कांड में आठ दिन बाद पुलिस लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर सकी है। कैमरे में कैद लुटेरों की पुलिस पहचान में जुटी है। पुलिस टायरों की तलाश में कानपुर और उन्नाव में छापेमारी कर रही है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर आमापुर के पास 10 दिसंबर को टायर लदा ट्रक वैन सवार बदमाशों ने लूटा था। बदमाशों ने चालक रामकुमार को उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र के इंदमऊ के पास पेड़ में बांधकर छोड़ा था।
लूटकांड के बाद पुलिस को खाली ट्रक उन्नाव के गंगापार थाना क्षेत्र के त्रिलोकीखेड़ा के पास खड़ा मिला था। स्वॉट और थरियांव थाना पुलिस कानपुर और उन्नाव में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
पुलिस खड़े ट्रक की लोकेशन के आसपास खोजबीन की। एक जगह पर ट्रक सवार लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। लुटेरों ने ट्रक 12 दिसंबर की रात खड़ा किया है।
साफ है कि लूट के बाद टायरों को दो दिन के अंदर ही ठिकाने लगाया गया है। जिससे पुलिस को आशंका है कि लूटे गए टायर उन्नाव और कानपुर के बीच हैं।
पुलिस टीमें कानपुर के पनकी, जाजमऊ, उन्नाव के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि टीमें गैर जनपदों में टायरों की तलाश में रुकी है। जल्द मामले का खुलासा होगा।