फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Rape with handicapped girl, accused arrested

शिक्त युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Rape with handicapped girl, accused arrested
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग निकला। ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की युवती (18) पैरों से दिव्यांग है। वह मां के पास शुक्रवार रात दूसरी चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान गांव का सत्येंद्र उनके घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर युवती की मां की नींद खुली। तो आरोपी घर से भागा। शोर सुनकर गांव वालों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने भाभी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला और उसके पति की आरोपी के परिजनों ने पिटाई की। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।
गुरुवार रात करीब रात नौ बजे महिला घर के आंगन में खाना बना रही थी। इस दौरान चचेरा देवर छत से कूदकर महिला के पास पहुंचा। वह महिला को अकेला देखकर जबरदस्ती करने लगा। इस पर महिला चिल्लाने लगी।
घर के बाहर मौजूद शोर सुनकर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मामले की सूचना आरोपी के परिजनों को दी। आरोपी के दो भाई और पिता मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने महिला और उसके पिता की पिटाई की। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोेशिश
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला शुक्रवार रात घर में सो रही थी। इस दौरान गांव का अजीज घर पहुंचा और महिला को सोते समय पकड़ लिया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के घर के बाहर युवक के सहयोग में उसका साथी गोलू भी मौजूद था। महिला ने शोर मचाकर विरोध किया। तो आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला।

महिला का पति गैर प्रांत में नौकरी करता है। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली ननद को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी अजीज और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed