{"_id":"61decc9b6b03a74bc5746a7d","slug":"fathepur-news-raids-conducted-in-search-of-absconding-accused-of-cow-slaughter-fatehpur-news-knp6748606136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी
विज्ञापन
फतेहपुर। सनगांव इलाके में गोकशी के फरार आरोपियों की तलाश में मंगलवार रात पुलिस ने छापे मारे। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोकशी होने वाले क्षेत्रों माइक से घोषणा कराके लोगों को चेतावनी दी।
सनगांव उत्तरी थोक के जंगल में सोमवार रात गोकशी हुई थी। पुलिस को मौके से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरणों के साथ नूर मोहम्मद और शमशाद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस सनगांव के तबरेज, शहाबुद्दीन उर्फ बंदरिया, चोमा और सगे भाइयों शानू, रफीक के भी शामिल होने की बात आई थी। इस मामले में पुलिस ने चार अज्ञात आरोपी भी बनाए हैं।
विज्ञापन
अज्ञात आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी है। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी, एसएसआई प्रभुनाथ यादव की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे।
आरोपी घरों से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। दबिश से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।