फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Preparation for recovery from former head and then secretary

पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से रिकवरी की तैयारी

Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Preparation for recovery from former head and then secretary
फतेहपुर। नाली, खड़ंजा और शौचालय निर्माण में धांधली करने वाले तत्कालीन पंचायत सचिव और पूर्व प्रधान से पैसा वसूल करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने फाइल डीएम की संस्तुति के लिए भेजी है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर जिला विकास अधिकारी ने तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
ऐरायां ब्लाक के पुरइन गांव में वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 में राज्य वित्त, स्वच्छ भारत मिशन योजना की विकास के नाम पर खर्च की गई धनराशि का बंदरबांट किया गया था।
विज्ञापन

इसकी जांच भूमि संरक्षण अधिकारी बबलू कुमार और नलकूप अधिशासी अभियंता किशनलाल ने की थी। जिसमें शौचालय, नाली, खड़ंजा और डस्टबिन में खर्च की गई धनराशि में धांधली मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह और तत्कालीन पंचायत सचिव रामनिरंजन सिंह को दोषी पाया गया। डीडीओ अशोक कुमार निगम ने पंचायत सचिव को निलंबन करने की कार्रवाई की है।
वहीं डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने बंदरबांट की गई धनराशि की वसूली करने के लिए पत्र डीएम को भेजा है। डीएम अपूर्वा दुबे से संस्तुति मिलने पर वसूली की जाएगी।
डीपीआरओ ने बताया कि डीएम से संस्तुति मिलने के बाद पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से 50-50 फीसदी धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed