{"_id":"6197f0ce7b42f170845495f1","slug":"fathepur-news-power-failure-for-96-hours-department-helpless-fatehpur-news-knp6648521161","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 घंटे से बिजली गुल, विभाग बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 घंटे से बिजली गुल, विभाग बेबस
विज्ञापन
धाता। बिजली विभाग के स्टाक में खंभे व तार नहीं होने का खामियाजा धाता के बिजली उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि मंगलवार की रात से दीप नारायण चौराहे से लेकर बाजार तक के उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल है और विभाग बेबस बना हुआ है। आज, कल में बिजली ठीक कर देने का दावा कर रहा है लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं कर सका।
मंगलवार की रात कौशांबी जनपद की ओर से आ रहा एक ऊंचा टैंकर बिजली की तारों से उलझ गया था। इसमें तीन बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इसके साथ ही तारें भी जमीन पर आ गिरी।
खंभे व तार टूटने से दीप नारायण चौराहा, रावण मैदान, कैथाना, सोनार गली, पुरानी बाजार मोहल्लों में अंधेरा छा गया। सुबह इसकी सूचना लोगों ने बिजली विभाग को दी, तो खंभे और तार की व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर उपलब्धता का प्रयास करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से लोगों के घर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई हैं। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़ गए हैं। शुक्रवार की शाम तक बिजली विभाग खंभे और तार की व्यवस्था करने में जुटा रहा।
कस्बे के बाबूलाल गुप्ता, प्रेम केसरवानी, मानिक चंद्र केसरवानी, राजकुमार सिंह, जुगुल किशोर, वीरेंद्र आदि ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की हैं। जेई चंद्रमा प्रसाद यादव ने बताया कि लगातार खंभे व तार की व्यवस्था कराने के लिए प्रयास चल रहे हैं।