{"_id":"61ddcee38a91cc41ed5b7b0c","slug":"fathepur-news-police-registered-a-case-of-rape-in-molestation-fatehpur-news-knp674822835","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मामला पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का मामला पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया
विज्ञापन
बहुआ। ललौली पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म होने के मामले को छेड़खानी में दर्ज किया। इसके बाद महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने दुष्कर्म की धारा का मेडिकल न होने की बात कही तो महिला के होश उड़ गए। उसने मामले की अधिकारियों से शिकायत की है।
ललौली थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला के साथ चार जनवरी की रात पड़ोसी राजकरन ने मुंह दबाकर दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया कि उसने थाने में आपबीती बताई।
वह निरक्षर है, इसका फायदा उठाकर पुलिस ने मुकदमा छेड़खानी का दर्ज किया। वह सोमवार को मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची। तो उसे मुकदमा छेड़खानी में दर्ज किए जाने का पता लगा।
विज्ञापन
विवेचक संतोष कुमार ने बताया कि महिला को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। बयान में दुष्कर्म का आरोप लगाती है, तो धारा बढ़ा दी जाएगी। पहले छेड़खानी की तहरीर आई थी।