{"_id":"61759a62a8bf5c75b42a74f9","slug":"fathepur-news-people-struggling-with-15-hours-of-jam-fatehpur-news-knp660042836","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे के जाम में वाहनों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे के जाम में वाहनों की लगी लाइन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे पर शनिवार रात से 15 घंटे जाम लगा रहा। इस कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। भोर पहर जोनिहां और बंधवा से वाहन फतेहपुर होकर निकाले गए। इस दौरान लोग जाम से जूझते रहे। सुबह 11 बजे ट्रक सही हुआ, तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, लेकिन दो घंटे तक लाइन से वाहन रेंगते हुए निकले।
महाखेड़ा गांव के पास शनिवार देर शाम करीब आठ बजे मौरंग लदे ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। आधी रात तक गिट्टी और मौरंग ढुलाई करने वाले वाहनों की लाइन लग गई।
जाम के कारण ज्यादातर वाहन बंधवा और जोनिहां से फतेहपुर मार्ग होकर निकाले गए। रविवार सुबह 11 बजे ट्रक का एक्सल सही हुआ, तब जाम हटा। फिर भी लाइन में लगे वाहन 11 बजे से एक बजे तक रेंगते र
विज्ञापन
हे। वाहन चालक अजयकुमार, राम प्रसाद, राज कुमार गुप्ता, सूरजभान, अलोक कुमार, रामू सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलबीर ने कहा कि स्टेट हाईवे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
ऐसे में मौरंग व गिट्टी लोड ट्रक खराब हो जाते हैं। कभी कमानी तो कभी एक्सल टूट जाता है। जिससे काफी नुकसान होता है। इसके बाद भी गड्ढायुक्त सड़क को सही कराने में अधिकारी अनदेखी किए हैं।