फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Paddy procurement will be monitored through CCTV

सीसीटीवी से की जाएगी धान खरीद की निगरानी

Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Paddy procurement will be monitored through CCTV
कलक्ट्रेट में बैठक लेतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। धान की सरकारी खरीद इस बार सीसीटीवी से निगरानी में होगी। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खरीद शुरू होने से पहले क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी लगवा दिए जाएं। ताकि क्रय केंद्रों में होने वाली दिनभर की प्रगति को अधिकारी भी देख सकें। बिना सीसीटीवी के किसी भी क्रय केंद्र में धान की खरीद नहीं हो।
विज्ञापन

गांधी सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीद में निष्पक्षता और पारदर्शिता रखी जाए। खरीद में केंद्र प्रभारी तत्परता के साथ काम करें। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसडीएम अपने तहसील क्षेत्र के बनाए गए क्रय केंद्रों का खरीद शुरू होने से पहले निरीक्षण कर लें। क्रय केंद्र में सफाई की व्यवस्था की जाए। किसानों के बैठने की व्यवस्था और शुद्घ पेयजल व शौचालय की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज होने वाली खरीद को क्रय केंद्र के ब्लैक बोर्ड में केंद्र प्रभारी अंकित करेंगे। क्रय केंद्र में पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। बिचौलियों को क्रय केंद्र के आसपास न आने दिया जाए।

किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलिया पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा, उप निदेशक कृषि राममिलन सिंह परिहार, एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, बिंदकी एसडीएम अवधेश निगम, खागा एसडीएम आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed