फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Nothing but religionism and casteism in BJP: Satish Mishra

सतीश मिश्रा का बड़ा बयान: भाजपा में धर्मवाद व जातिवाद के अलावा कुछ नहीं

Thu, 02 Dec 2021 08:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Dec 2021 08:52 PM IST
सार

ढाई करोड़ नौकरी देने का वादा करके सत्ता पाने वाली सरकार ने नौकरी तो नहीं दी लेकिन हजारों लाखों युवाओं को नौकरी से वंचित कर दिया। कहा कि किसानों के खिलाफ बिल लाकर उन्हें पीटा गया।

विज्ञापन
fathepur news,Nothing but religionism and casteism in BJP: Satish Mishra
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को कस्बे में आयोजित बसपा सम्मेलन में भाजपा और सपा को जमकर घेरा। कहा कि भाजपा में धर्मवाद और जातिवाद के अलावा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


धाता इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की जनसभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा ने खागा विधानसभा सीट से दशरथ लाल सरोज को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग पर जुल्म ढाए गए हैं। अध्यापकों को लाठियों से पीटकर अपमानित किया गया।

ढाई करोड़ नौकरी देने का वादा करके सत्ता पाने वाली सरकार ने नौकरी तो नहीं दी लेकिन हजारों लाखों युवाओं को नौकरी से वंचित कर दिया। कहा कि किसानों के खिलाफ बिल लाकर उन्हें पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा इकलौती पार्टी है जहां सभी धर्म व जाति के लोगों का सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज पासी, विधानसभा अध्यक्ष रामहित प्रियदर्शी, महासचिव याकूब खान, मथुरा प्रसाद, रमेश चंद्र सिंह, सिपाही, दीप गौतम, विनोद गौतम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed