फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Neighboring and courtyard divided into two districts border

पड़ोसी और आंगन को दो जिलों में बांट गई सरहद

Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Neighboring and courtyard divided into two districts border
बरौला के रामसिंह का पीला दो मंजिल मकान कौशाम्बी में जबकि गुलाबी वाला हिस्सा फतेहपुर में है। संवा? - फोटो : FATEHPUR
धाता। ब्लाक का भैदपुर गांव और कौशांबी का बरौला। इन दोनों गांवों के कई घरों की कहानी बहुत ही रोचक हैं। लोगों के घर आपस में जुड़े हैं लेकिन उन्हें जनपदों की सरहद अलग कर देती है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर जाना पड़ता है तो दूसरे को फतेहपुर। बाहर से देखकर तो आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि कौन सा घर कौशांबी की सीमा में और कौन सा फतेहपुर का हिस्सा है। कुछ घर तो ऐसे हैं कि उनके बीच से सरहद बन गई है। गांवों की सड़कों, स्कूल, बाजार सब की स्थिति बड़ी ही रोचक हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद का भैदपुर गांव जिसकी आबादी करीब एक हजार है। वह धाता कारीकान ग्राम सभा में जुड़ा है। इससे पहले यह बसपा सरकार में आंबेडकर गांव हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव में 150 परिवार अनुसूचित जाति, 40 परिवार पिछड़े वर्ग और पांच परिवार सामान्य वर्ग के रहते हैं। यहां प्राथमिक व जूनियर विद्यालय हैं। भैदपुर से जुड़ा हुआ कौशांबी जनपद का गांव बरौला है, जो यसखेरवा ग्राम सभा का हिस्सा है।
यहां की आबादी 1000 से अधिक है। गांव के गलियों में खड़ंजा लगा हुआ है और अब तक यहां पक्की सड़क नहीं बन सकी है। यह गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य है।
अब रोचक बात यह है कि दोनों गांवों में कई ऐसे घर हैं जो आपस में जुडे़ हुए हैं लेकिन दोनों घर अलग-अलग जनपद के हैं। इतना ही नहीं कुछ घर तो ऐसे हैं, जिनका एक हिस्सा कौशांबी तो दूसरा फतेहपुर में आता है। सरहद की लाइन उनके घर से बीच से निकल गई है।
बरौला के निवासी बैंक खाते धाता में
कौशांबी के बरौला निवासी राम सिंह का आधा मकान फतेहपुर की सीमा में बना हुआ है। डॉ.लवकुश, रावेंद्र सिंह का भी आधा मकान कौशांबी तो आधा फतेहपुर की सीमा में बना हुआ है।
दो जनपदों की सीमा पर हैं सुनील कुमार
भैदपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार का घर दो जनपदों की सीमा पर बसा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने कौशांबी की सीमा है। बरौला गांव के लोगों के साथ ही बैंक आते हैं और सब्जी खरीदने के लिए बरौला के लोग धाता जाते हैं। लगता ही नहीं है कि दो जनपद के बीच में वह बसें हुए हैं।

बिजली और स्कूल, जो नजदीक मिला
बरौला गांव के ऐसे परिवार जो भैदपुर के एकदम नजदीक हैं, वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बरौला के प्राथमिक स्कूल भेजते हैं। इसी तरह से यहां रहने वाले लोगों ने बिजली के कनेक्शन भी फतेहपुर की ओर से ले रखें है।

गुलाबी रंग का दो मंजिला मकान रावेंद्र सिंह भैदपुर व बगल में रेलिंग वाला मकान बरौला निवासी डॉ लवकु

गुलाबी रंग का दो मंजिला मकान रावेंद्र सिंह भैदपुर व बगल में रेलिंग वाला मकान बरौला निवासी डॉ लवकु- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed