फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Money not received for three years, how to make housing

पीएम आवास के लाभार्थियों की किस्तें न मिलने की शिकायत

Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Money not received for three years, how to make housing
कोड़ा जहानाबाद में लाभार्थियों से आवास योजना की जानाकरी लेतीं संयुक्त निदेशक डॉ. आरती मिश्रा। स? - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। तीन साल पहले जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का आवंटन होने के साथ पहली किस्त के तहत पैसा दिया गया था। उनके आवास आज भी अधूरे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से आई सोशल आडिट टीम ने जब आवासों की स्थिति देखी, तो लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें दूसरी और तीसरी किस्त का पैसा आज तक नहीं मिला है। ऐसे में आवास कैसे पूरे हों।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017-18 में 954 लाभार्थियों में 36 लाभार्थियों को आवासों का आवंटन करके पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी लाभार्थी को दूसरी किस्त में एक लाख 50 हजार मिले, तो किसी को दूसरी किस्त नहीं मिली। ऐसे में इन लाभार्थियों के आवास अधूरे है।
शनिवार को लखनऊ की सोशल आडिट टीम ने इन लाभार्थियों की शिकायतें सुनीं। वार्ड 13 कछेउरा की लाभार्थी रामरती देवी, दुल्ला, गौरी शंकर, देवीदीन, सतवती आदि ने टीम को बताया कि किस्त नहीं मिली, तो मकान कैसे बने।
टीम की अध्यक्ष क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण केंद्र की संयुक्त निदेशक डा.अंजली मिश्रा ने जब इस बाबत पूछताछ की, तो पता चला कि लाभार्थियों के आवासों की जिओ टैगिंग नहीं हुई है। इसलिए पैसा जारी नहीं हो सका है। इस पर संयुक्त निदेशक ने तत्काल लाभार्थियों की जिओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए।

सोशल आडिट टीम में सहायक निदेशक एके सिंह, राज्य सलाहकार डीसी ऋषभ सिंह चौहान, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर डूडा योगेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ सेठ उर्फ गुड्डू, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed