{"_id":"61867a393a72777a44740530","slug":"fathepur-news-mla-representative-s-revolver-stolen-fatehpur-news-knp662301582","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर विधायक प्रतिनिधि का रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर विधायक प्रतिनिधि का रिवाल्वर चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर विधायक के प्रतिनिधि और रिश्ते में साले चेतन धवन की स्कार्पियो की शीशा तोड़कर चोरों ने रिवाल्वर पार कर दी। घटना के बाद काफी देर तक चोरों की तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रयागराज मुट्ठीगंज राजा वियजपुर कोठी के रहने वाले चेतन धवन सदर विधायक विक्रम सिंह के प्रतिनिधि और साले हैं। वह जेल के पीछे विधायक आवास में रहते है।
आवास विकास इलाके में तीन नवंबर की रात चेतन अपने मित्र सुशील उर्फ बउवा सरकार के घर दिवाली की बधाई देने गए थे। वह मित्र के घर के अंदर चले गए।
उनकी स्कार्पियो सड़क पर खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटे, तो देखा कि स्कार्पियो का शीशा टूटा था। डैस बोर्ड में रखा रिवाल्वर गायब था। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।