फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Mani Shankar became the district president of the principal council financeless group

प्रधानाचार्य परिषद वित्तविहीन गुट के मणिशंकर बने जिलाध्यक्ष

Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Mani Shankar became the district president of the principal council financeless group
नवगठित प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट ने प्रधानाचार्य परिषद का गठन किया है। शनिवार को रानी बालिका इंटर कॉलेज जयरामनगर में हुई संघ की बैठक में मणिशंकर मौर्य को प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

वित्त विहीन प्रधानाचार्य परिषद कार्यकारिणी में रामपाल महामंत्री, रामगोपाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मोहित सिंह चंदेल, सुशील कुमार यादव, शिवप्रकाश, ममता मौर्य, रन्नो गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

अमर सिंह को संरक्षक बनाया गया। इनके अलावा अनूूप सिंह तेलियानी, आनंद सिंह मलवां, विजय मौर्य हसवा, नरसिंह यादव ऐरायां, आलोपी चंद्र त्रिपाठी भिटौरा, उपेंद्र सिंह बहुआ, सुरेंद्र सिंह का हथगाम ब्लाक का प्रधानाचार्य परिषद का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर पटेल एवं प्रदेश सचिव राम अवतार सिंह यादव ने नए पदाधिकारियों को दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर बद्री प्रसाद पाल, रजत सिंह, श्यामू सिंह, डॉ.केशभान सिंह, नीरज यादव, जयकरन सिंह, पवन कुमार, कन्हैया लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed