फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Investigator reprimanded for negligence in investigation

धर्मांतरण की विवेचना में लापरवाही पर विवेचक को फटकारा

Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Investigator reprimanded for negligence in investigation
फतेहपुर। किशोरी का धर्मांतरण कराकर निकाह करने के आरोपी डॉक्टर जुनैद के सहयोगियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसपी ने विवेचक को फटकार लगाई है। एसपी ने धर्मांतरण में शामिल लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डॉ.जुनैद धर्मपरिवर्तन, दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है।
विज्ञापन

बाकरगंज चौकी क्षेत्र स्थित अंकाक्षा नर्सिंग होम के संचालक डॉ.जुनैद खान पर एक किशोरी ने 19 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। डॉक्टर पर आरोप था कि एक साल पहले इलाज के बहाने नर्सिंग होम में उसे भर्ती किया था।
विज्ञापन

जहां नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाया गया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया।
इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया। किशोरी ने यह भी आरोप लगाया था कि नर्सिंग होम में पहले भी कई महिलाओं को बेहोश कर दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डॉक्टर के सहयोगियों ने वीडियो बनाए थे। मामले में डाक्टर के अलावा किशोरी का धर्मपरिवर्तन और निकाह कराने वाले मौलवी, गवाह, दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं।

मामले के विवेचक प्रभुनाथ यादव ने करीब 25 दिन बाद साथियों के नाम विवेचना में प्रकाश नहीं लाए। मामले में एसपी ने विवेचक को फटकार लगाई है।
मौलवी, गवाहों, सहयोगियों के नाम प्रकाश में जल्द से जल्द लाने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने का आदेश दिया हैं। एसपी राजेश सिंह ने बताया कि धर्मपरिवर्तन के मामले में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed