{"_id":"621b742bcddd33068f3dc8b7","slug":"fathepur-news-indians-should-be-brought-back-safely-from-ukraine-fatehpur-news-knp682817565","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से सकुशल वापस लाए जाएं भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से सकुशल वापस लाए जाएं भारतीय
विज्ञापन
जहानाबाद के लालूगंज में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति ने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल देश वापस लाने की मांग की।
रविवार को कस्बे के लालूगंज स्थित समिति के अध्यक्ष रामकेश यादव के आवास में हुई बैठक में रूस की बमबारी से बचाने के लिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को तत्काल वापस लाने का प्रस्ताव रखा गया।
समिति सदस्यों ने कहा कि सरकार इसके लिए कारगर कदम उठाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि रूस के हमले से बचने के लिए हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक और छात्र तल घरों और सुरंगों में छिपे हैं।
पूर्व सैनिक शिव गोपाल तिवारी ने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए। युद्ध से दोनों देशों को भारी नुकसान होगा। दोनों देश युद्ध का रास्ता छोड़कर शांति का रास्ता अपनाएं। बैठक में महेंद्र पांडे, कामता पांडे, चंद्रपाल, श्रीकृष्ण वर्मा, कमलेश तिवारी, छोटेलाल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।