{"_id":"61d051babf72547bbd2f1384","slug":"fathepur-news-in-the-name-of-debenture-20-thousand-rupees-were-grabbed-fatehpur-news-knp6728512139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामे के नाम पर 20 हजार रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामे के नाम पर 20 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 20 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद किसी और को बैनामा कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरगूपुर बरगला निवासी सियाराम का आरोप है कि 28 अगस्त 2020 को उनकी मुलाकात मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोहम्मद वाहिद और मोहम्मद इश्तेखार से हुई थी। दोनों सगे भाई हैं।
इन लोगों ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। सौदा तय हो जाने पर एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद उन लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।
विज्ञापन
गुपचुप तरीके से जमीन को दूसरे लोगों को बैनामा कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।