फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,If the wife left, then the husband had no hope from life

पत्नी की मौत के सदमे में बुजुर्ग पति ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,If the wife left, then the husband had no hope from life
मृतक दम्पति के घर के बाहर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। जिंदगी भर का साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी जब बीच में दुनिया छोड़ कर चली गई, तो पति को भी इस दुनिया से कोई आस नहीं रही। उसने भी घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की मानी जा रही है। पुलिस को गुरुवार सुबह करीब छह बजे इसकी सूचना मिली। पड़ोसियों ने बताया कि दंपती बीमारी और घरेलू बातों को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दारागंज सोनराही गली निवासी कंथराम मौर्य (85) पत्नी गंगा देवी (80) के साथ पुराने घर में रहते थे। उनका बेटा भानू सामने दूसरे घर में रहता है। भानू की पत्नी रेनू सुबह जानवरों के लिए भूसा लेने पुराने घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो उसने ससुर को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। वह दौड़कर घर पहुंची और पति भानू को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
बाहर कमरे में भानू ने पिता को धन्नी में लगे छल्ले से रस्सी के फंदे से लटकता पाया। वृद्ध ने फांसी लकड़ी की रखी सीढ़ी के सहारे लगाई थी। अंदर कमरे में मां गंगा को मृत पाया।
बेटे भानू ने बताया कि मां और पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। बीमारी के चलते रात को मां की मौत हो गई। शायद इसी दुख में पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
दोनों वायरल फीवर और अस्थमा की बीमारी से परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में सामने आया कि महिला की मौत से आहत होकर पति ने आत्महत्या की है।
पंचायत के बाद भी अपने नहीं बने सहारा
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के दारागंज सोनराही गली के बुजुर्ग दंपती की एक साथ मौत से इलाकाई लोग आश्चर्यचकित रहे। उनकी जिंदगी के बारे में लोग चर्चा करते दिखे कि उन्होंने एक साथ जीने और मरने की कसम को पूरा किया है।
मृतक कंथराम मौर्या और उनकी पत्नी गंगा के व्यवहार को लोगों ने बेहद सौम्य बताया। उनके तीन बेटों में बड़ा बेटा अमर बहादुर परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहता है। दूसरे नंबर का बेटा बृजेंद्र परिवार के साथ कानपुर में रहता है।
तीसरा भानू गांव में। करीब एक साल से दंपती बृजेंद्र के साथ कानपुर में थे। करीब 25 दिन पहले वह गांव लौटे थे। बिरादरी के लोगों के बीच उनके गुजर-बसर को लेकर तीनों बेटों के साथ पंचायत हुई थी।
दंपती कैसे और किसके साथ गुजारा करें, कोई हल नहीं निकला था। इससे पहले भी एक-दो बार पंचायत की चर्चा सामने आई। अपनों के बावजूद दंपती इन दिनों अनाथों वालों जीवन व्यतीत कर रहे थे।

वह खुद ही खाना बनाते और खाते थे। इससे कंथराम काफी नाखुश रहते थे। मृतक के नाम चार बीघे खेत हैं। उनकी तीन पुत्रियां शादीशुदा हैं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। घरेलू विवाद की चर्चा आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed