{"_id":"6220bb918a03954e513e8708","slug":"fathepur-news-husband-sent-to-jail-for-dowry-murder-fatehpur-news-knp68352840","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति को भेजा जेल
विज्ञापन
रक्षपालपुर। सूरतपुर-महिमापुर मजरे सैदपुर भुरुई में विवाहिता आंचल देवी की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
कौशांबी जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र के पाठक का पूरा मजरे थोन निवासी रामअभिलाष सिंह ने अपनी पुत्री आंचल देवी की शादी 18 जून 2021 को खखरेरू थाना क्षेत्र के सूरतपुर (महिमापुर) मजरे सैदपुर भुरुई निवासी अनूप सिंह उर्फ अन्नू के साथ की थी।
बुधवार की सुबह आंचल की मौत हो गई। उसका शव छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इस मामले में रामअभिलाष ने पति अनूप, सास व ननद व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अनूप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।