{"_id":"61c46a625110094dc6061d83","slug":"fathepur-news-husband-gave-triple-talaq-to-wife-over-mobile-phone-fatehpur-news-knp671152530","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को फोन में दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को फोन में दिया तीन तलाक
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी मजहबी बानो ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति मोहम्मद अरशद, सास रजिया, ससुर अब्दुल हमीद, देवर दानिश दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग करते थे।
मांग न पूरी होने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। जान का खतरा महसूस होने पर वह मायके थरियांव थाना आंबापुर में आकर रहने लगी। उसने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट से कार्रवाई की।
विज्ञापन
कोर्ट कार्रवाई से नाराज होकर पति ने फोन किया और गालियां देते हुए तीन बार तलाक बोल दिया। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।