{"_id":"61e317347d974d571b1f171d","slug":"fathepur-news-husband-gave-his-life-after-dispute-with-wife-fatehpur-news-knp675543311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान
विज्ञापन
असोथर। मोबाइल पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के तुलसीपुर मजरे कुसुंभी निवासी अंकित साहू (23) शुक्रवार रात को खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। वह सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला।
इस पर पिता स्वामी शरण साहू उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने किसी तरह खिड़की खोली। अंदर देखा, तो बेटे का शव पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता दिखा।
आसपास गांव के लोग सूचना पर इकट्ठा हुए। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पिता ने बताया कि बेटे का बहू से विवाद चल रहा था।
बहू मायके में थी। बहू से रात को मोबाइल पर विवाद हुआ था। जिसके बाद ही बेटा कमरे में चला गया था। विवाद से तनाव में आकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।