{"_id":"62178d0b96789223524b6249","slug":"fathepur-news-husband-absconding-after-killing-wife-by-beating-him-with-stick-fatehpur-news-knp6822858128","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या के बाद पति भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या के बाद पति भागा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। मामूली विवाद में पत्नी की बुधवार रात डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। बुधवार रात करीब रात साढ़े नौ बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मामले में मृतका के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
हमीरपुर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी कपूरी देवी (35) अपने पति सूरज रैदास के साथ ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित भट्ठे में ईंट पथाई का काम करती थी। वह खेत में झोपड़ी बनाकर रहती थी।
यहां से कुछ दूरी पर सूरज का बहनोई चिंतामणि परिवार के साथ रहता है। कपूरी देवी की बेटी संध्या देवी (10) और बेटा आशीष कुमार (8) हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे बच्चे खेलकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने झोपड़ी से कुछ दूर ईंट पथाई की जगह पर मां का शव पड़ा देखा। शव देख कर बेटी संध्या चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर भट्ठे के मजदूर और चिंतामणि मौके पर पहुंचे। घटना की 112 नंबर पर सूचना दी।
मृतका कपूरी के सिर, आंख, नाक, चेहरे में चोट के निशान थे। संध्या ने बताया कि मां कई दिन से घर जाने की बात कह रही थी। इस बात को लेकर मां और पिता के बीच शाम से झगड़ा हो रहा था।
इसबीच वह लोग खेलने चले गए थे। पुलिस ने अंदाज लगाया कि विवाद के दौरान सूरज आवेश में आ गया और पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर भाग निकला। घटनास्थल पर पुलिस को खून लगा डंडा पड़ा मिला है।
मामले में चिंतामणि ने साले सूरज के खिलाफ कपूरी देवी की मामूली विवाद के दौरान गुस्से में आकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि विवाद पति-पत्नी के बीच था। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
एक माह पहले काम पर आया था परिवार
बहुआ कस्बा स्थित प्रताप भट्ठे में पथाई का मृतका काम करती थी। एक माह पहले ही परिवार काम पर लौटा था। यहां आते समय भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। चर्चा रही कि मृतका कुछ लोगों से बातचीत करती थी। इस बात से भी सूरज नाराज रहता था। मृतका का बड़ा बेटा मनीष कुमार (13) गांव में है। मृतका का मायका हमीरपुर जिले के तुर्रा गांव में है।