फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Hardo CHC superintendent was beaten up by locking him in the room

हरदो सीएचसी अधीक्षक को कमरे में बंद कर पीटा

Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Hardo CHC superintendent was beaten up by locking him in the room
खागा कोतवाली में बैठे अधीक्षक राजीव जायसवाल व अन्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। हरदों सीएचसी में अपनी भाषा को लेकर चर्चा में रहने वाले अधीक्षक डॉ.राजीव जायसवाल को उनके कार्यालय में बंद करके पीट दिया गया। चीख-पुकार मची तो मारपीट कर रहे लोग वहां से चले गए। अधीक्षक ने कोतवाली में एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने क्षय रोग विभाग में तैनात संविदा कर्मी अनुग्रह नारायण सिंह को अभिलेख के साथ बुलाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले अस्पताल आई एक जांच टीम ने अनुग्रह की कार्यशैली पर आपत्ति जताई थी। इस कारण वह अभिलेख चेक करने के लिए बैठे थे।
आरोप है कि जैसे ही उन्होंने अभिलेख चेक किए और उस पर चिन्ह लगाने शुरू किए। इस पर अनुग्रह रजिस्टर छीनकर वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद पांच अन्य लोगों के साथ आए और कमरा बंद करके उन्हें गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो वह धमकी देते हुए वहां से चला गया। सूचना पर पुलिस पर मौके पर पहुंची और अनुग्रह को पकड़कर कोतवाली ले आई।
सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अनुग्रह नारायण सिंह व पांच अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
अभियुक्त अनुग्रह नारायण के मुताबिक सीएचसी अधीक्षक हर कर्मचारी से गाली देकर बात करते हैं। उनके आने के बाद से उनकी लगातार शिकायतें भी हो रही हैं।
बेहतर से बेहतर काम करने पर भी वह गाली देकर बात करते हैं। गुरुवार की सुबह जब उन्होंने बुलाया और गाली देकर बात की तो उसने गाली देने से मना किया। गाली देते हुए उन्होंने क्या कर लेने की धमकी दी, जिस पर झगड़ा हुआ।
पुलिस के पास दो रिकार्डिंग पहुंची
घटना के बाद सीएचसी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने दो वॉयस रिकार्डिंग पुलिस तक पहुंचाई। जिसमें कर्मचारियों से गाली-गलौज करके बात की जा रही है। हालांकि अमर उजाला रिकार्डिंग की पुष्टि नहीं करता है लेकिन पुलिस के लिए यह रिकार्डिंग अहम सबूत हैं।
महिला कर्मचारी को जूतों से मारने की बात
एक रिकार्डिंग में महिला कर्मचारी से बात की जा रही है और दूसरी महिला कर्मचारी को जूते से मार-मारकर चेहरा लाल कर देने की बात कही जा रही है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पहुंची पुलिस
कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह घटना की जांच के लिए सीएचसी अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान उसमें मारपीट के दृश्य देखने को मिले। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जमा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed