{"_id":"61d2ecff4d04cd6f4b05a87a","slug":"fathepur-news-get-back-two-lakh-93-thousand-rupees-to-six-people-who-were-cheated-fatehpur-news-knp6731987163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के छह शिकारों की दो लाख 93 हजार रुपये लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के छह शिकारों की दो लाख 93 हजार रुपये लौटे
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों के शिकार छह लोगों को दो लाख 93 हजार 997 रुपये उनके खाते में साइबर सेल ने वापस कराए हैं। साइबर ठगों ने इन्हें तरह-तरह के हथकंडे इस्तेेमाल कर अपना शिकार बनाया था।
मलवां थाने लिलंबरपुर निवासी भगवान दास के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा विकास भवन खाते से 10 अगस्त को एक लाख रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले थे।
शिकायत पर खाताधारक को बैंक प्रबंधन से मिलकर एक लाख रुपये खाते में वापस कराया गया। इसी प्रकार खागा के कटोघन खैरपुर के संतोष कुमार का एटीएम क्लोन करके उनके खाते से 75 हजार रुपये एक सितंबर को निकाले गए थे।
क्लोनिंग के कागजातों को इकट्ठा करके उन्हें यह पैसा वापस कराया गया। शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रहने वाले ज्वाला प्रसाद के खाते से 24 दिसंबर को 40 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने पार किए थे।
विज्ञापन
उनके भी सारे रुपये खाते में वापस हुए हैं। ललौली के दुगरई श्यामपुर निवासी राकेश कुमार के खाते से 25 दिसंबर को फर्जी कॉल कर 84 हजार 760 रुपये निकाले गए थे।
उनके खाते में 34 हजार 997 रुपये वापस हुए। मलवां के मेवली बुजुर्ग हर्षित चौरसिया के 19 जुलाई को और मेवली बुजुर्ग की आरती के खाते से 21 जुलाई को 20 हजार और 24 हजार रुपये निकाले गए थे। बैंकों के सीसीटीवी फुटेज से एटीएम क्लोनिंग का मामला सामने आया। दोनों के रुपये वापस कराया गए हैं।