फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,gang rape of woman in farm

ेत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,gang rape of woman in farm
फतेहपुर। खेत में महिला के साथ सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपियों की शिकायत उनके घरवालों से की। तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 30 अगस्त 2020 को वह खेत गई थी। जहां गांव के धनराज और उसके भाई बुद्घीलाल ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत लेकर वह आरोपियों के घर पहुंची। जहां आरोपियों के पिता बाबूलाल व सीताराम, अनीता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 34 वर्षीय महिला का आरोप है कि लाही के रुपयों के लेनदेन में दो अगस्त 2021 को सगे भाइयों राजेंद्र सिंह लोधी और देवता ने विवाद किया।

इसके बाद आरोपी राजेंद्र, देवता और देवता का पुत्र रानू सिंह घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। उसकी जेठानी के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed