फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,gang rape of a girl going to get milk

दूध लेने जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,gang rape of a girl going to get milk
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से शुक्रवार शाम गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों संग दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन

इंटर में पढ़ने वाली छात्रा घर से दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि तालाब किनारे गांव का एक युवक और उसके दो साथी मिले। तीनों ने उसे पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे तालाब की तरफ खींच ले गए। जहां तमंचा सटाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन छात्रा को लेकर हसवा चौकी रात में पहुंचे। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।

मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शनिवार को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed