फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fruit seller hanged himself

फल विक्रेता ने फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 07 Nov 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fruit seller hanged himself
जहानाबाद। मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने अंगौछे के फंदे से शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कोरीपुर निवासी पप्पू (32) फल का ठेला लगाता था। उसके पिता फूलचंद्र निषाद ने बताया कि वह लोग परिवार के साथ कोड़ा जहानाबाद तेरहवी संस्कार में शामिल होने गए थे।
घर में पप्पू अकेला था। करीब रात 10 बजे परिजन घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। कुंडी खटखटाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर अनहोनी की आशंका जता परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दीवार तोड़ी गई। अंदर छत के हुक पर अंगौछे के फंदे से पप्पू को फांसी लटकता देखा गया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटा पप्पू क्षय रोग से पीड़ित रहता था। बीमारी के चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। घटना से मां भोली, भाई उत्तम, राजेश गुड्डू, सोनू का हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत में लगा सोलर पैनल चोरी
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नोनारा निवासी गजराज रैदास के घर की छत पर लगा सोलर पैनल चोरों ने पार कर दिया। घटना की तहरीर गजराज की पत्नी संगीता देवी ने रविवार सुबह थाने में दी। उसने बताया कि शनिवार रात पैनल चोरी किया गया है। महिला ने गांव के ही दो लोगों पर संदेह जताया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed