{"_id":"61d339dc4548647f2e6db05b","slug":"fathepur-news-four-policemen-including-outpost-in-charge-suspended-in-robbery-case-fatehpur-news-knp673340575","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती प्रकरण में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती प्रकरण में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
राधानगर हत्याकांड की घटना में सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। राधानगर नई बस्ती के कुल्फी मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह के घर पड़ी डकैती के मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस टीमें संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी हैं।
एक जनवरी की रात सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह के घर में बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने पहचाने जाने पर शिक्षक की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने इसी मोहल्ले के लक्ष्मी और कमलेश के घर में चोरी की थी।
मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की एसपी राजेश सिंह ने सीओ सिटी डीसी मिश्रा को जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह, कोबरा के सिपाही पंकज, सचिन कुमार और बीट सिपाही सुनील यादव को निलंबित किया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि कोबरा टीम की क्षेत्र में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गई। बदमाश वारदात कर फरार हो गए। वहीं बीट सिपाही की अपराध और अपराधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है।
उनकी भी लापरवाही पाई गई। चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पर पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी है। इलाके में लगातार कई चोरियों की घटनाएं हो रही थी। उसके बाद भी पुलिसिंग में हीलाहवाली की जा रही थी। घटनास्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे लोगों के बीच भय और शिक्षक परिवार की सुरक्षा भी हो सके।
वीडियो फुटेज में दिखे संदिग्ध का चेहरा नहीं स्पष्ट
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी का वीडियो फुटेज पुलिस को मिला है। फुटेज में रात तीन बजे एक युवक घूमता दिख रहा है। घटनास्थल के पीछे वाली गली में तीन बार वह चक्कर लगाते दिखा है।
उसने एक कंबल ओढ़कर रखा है। फुटेज में वह करीब चार मिनट घूमते दिखा है। फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा है। उसके पास कोई दूसरा व्यक्ति भी नहीं दिखाई देता है।
उसका बदमाशों से ताल्लुक होना भी स्पष्ट नहीं माना जा सकता है। पुलिस आशंका जता रही है कि संदिग्ध बदमाशों का साथी होगा। वह किसी के आने-जाने की जानकारी देने के लिए घूमता रहा।
उसका इतनी रात को घूमने के पीछे डकैतों के साथ होना माना जा रहा है। पुलिस इलाके के और भी जगहों का फुटेज खंगालने में जुटी है। बदमाश किन रास्तों से जा सकते हैं। उन जगहों के फुटेज चेक कर रही है।
20 संदिग्धों से हो चुकी पूछताछ
पुलिस ने डकैती के राजफाश के लिए हत्या, लूट, चोरी की घटनाएं करने वाले पुराने अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। असोथर, गाजीपुर, ललौली थाना, बहुआ, शाह चौकी और शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर करीब 20 लोगों केे उठा चुकी है।
सीओ सिटी के निर्देशन पर टीमों लगातार छापा मार रही हैं। पकड़े गए लोगों को संदिग्ध का फुटेज भी पहचान के लिए दिखाया जा रहा है। पुलिस वारदात में किसी छोटे चोरों का गिरोह मान रही है।
पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार
पुलिस की मौजूदगी में सेवानिवृत्त शिक्षक के शव का सोमवार सुबह भिटौरा घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनकी पत्नी मुन्नी और दिव्यांग बेटा संदीप बदहवास दिखा।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा था। शिक्षक का बड़ा बेटा सुजीत उर्फ दीपू मौरंग कारोबारी हैं। तीसरा बेटा मंजीत डीजे संचालक हैं। पूरे परिवार का हाल-बेहाल दिखा।
कनपटी में चोट लगने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या ईंट के एक प्रहार से होना स्पष्ट हुआ है। बदमाशों ने कनपटी में ईंट से हमला किया था। जिससे दिमाग में गहरी चोट पहुंची और उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस को डकैती से पहले दो घरों में हुई चोरियों का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
फतेहपुर। पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह से सोमवार को राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने मुलाकात है। उन्होंने एसपी को पत्र सौंपकर सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या और लूटपाट का जल्द खुलासा करने की मांग की।
सांसद ने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में हैं। राधानगर क्षेत्र में चोरी, लूट की लगातार घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती है। डकैती का पर्दाफाश कर जल्द से जल्द हो, जिससे लोगों में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ सके।