{"_id":"61e5b96d435e1f390952c698","slug":"fathepur-news-fireworks-factory-busted-three-arrested-fatehpur-news-knp6757402101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तमंचा फैक्ट्री के मुल्जिम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। भवानीपुर मोड़ के पास जंगल में पुलिस ने असलहा फैक्टरी संचालित करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। इसका खुलासा सोमवार को करते हुए तीनों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
खागा इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह खबर मिली की भवानीपुर मोड़ के पास जंगल में अवैध असलहे बनाए जा रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक प्रवीण यादव, अरविंद कुमार मौर्य, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह, आरक्षी रामकुमार परासर, अरविंद सिंह, ऋषिरंजन मिश्रा, प्रदीप, राहुल यादव के साथ वह मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर वहां मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ ननका, मिस्टर व मोहम्मद छोटू निवासीगण हरदो नट डेरा थाना खागा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से तीन देशी तमंचे 315 बोर, एक कारतूस, एक मिस कारतूस, दो खोखा, दो तमंचे 312 बोर, तीन कारतूस, दो खोखा, दो अधबने तमंचे 315 बोर, एक अधबना तमंचा 312 बोर, असलहा बनाने के कई उपकरण, 1450 रुपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर खागा ने बताया गया पकड़े गए बदमाशों पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।