फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fight again over construction in Mirai village

मिराईं गांव में निर्माण को लेकर फिर हुई मारपीट

Sat, 19 Feb 2022 05:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fight again over construction in Mirai village
औंग। जमीन के विवाद में पुलिस की शिथिल कार्रवाई के चलते बड़ी अनहोनी हो सकती है। मामले को लेकर पिछले तीन दिनों से मारपीट, पथराव हो रहा है।
विज्ञापन

एक पक्ष के साथ शनिवार को भी मारपीट हुई। पुलिस विवाद शांत कराने में नाकाम है। पुलिस पर एक पक्ष से मिलीभगत का आरोप लग रहा है। चुनावी माहौल में पुलिस की निष्क्रियता से कई सवाल खड़े हुए हैं।
थाना क्षेत्र के मिराई गांव में शिवकुमार और पड़ोसी सुनीता के बीच एक दूसरे की जगह पर मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। उनके बीच गुरुवार को विवाद बढ़ा, तो पुलिस पक्षों केे थाने लाई।
विज्ञापन

जहां से बिना निपटारा किए कुछ देर बाद उन्हें जाने दिया। इस पर शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें चार महिलाएं घायल हुई। पुलिस ने मेडिकल और एनसीआर दर्ज कर खानापूरी कर दी लेकिन विवाद को सुलझाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को निर्माण को लेकर फिर दोनों पक्ष भिड़े, जिसमें एक महिला घायल हुई। मारपीट में घायल प्रेम कुमारी के पति शिवकुमार की तहरीर पर रामराज, सुनीता, ननकी, विनीता के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इधर एक पक्ष ने पुलिस पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए राजस्व टीम को बुलाया गया है। टीम बनाकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed