{"_id":"618eb373d43b5876597bd617","slug":"fathepur-news-festival-and-fair-started-in-budhwa-fatehpur-news-knp66346029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़वा में महोत्सव और मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़वा में महोत्सव और मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
अमौली। विकास खंड के बुढ़वा गांव में आठ दिवसीय महोत्सव और मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने फीता काटा और श्रीराधा-कृष्ण का पूजन किया।
मेला प्रांगण में बाल रूप कृष्ण ने पूतना का वध किया। कंस के द्वारा भेजे गए आकाश गामी त्रनावर्त नाम के राक्षस का कृष्ण और बलदाऊ ने मिलकर वध किया। ग्रामीणों ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। कृषि विभाग ने मेला में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को आय दोगुना करने के तरीके बताए।
उप निदेशक कृषि राम मिलन सिंह परिहार ने अनुदान के बारे जानकारी दी। सम्मान निधि न पाने वाले किसानों की समस्याओं का निदान किया। यहां हरी अवस्थी, अरविंद कुमार, बजरंग सिंह, मनोज सिंह, भुवन भास्कर, लोकनाथ पांडे, ललिता देवी, रवींद्र पाल सिंह, प्रताप भान सिंह, महावीर सचान, अवधेश कुमार आदि प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
परमार्थ प्रेरणा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया।। यहां डॉ.अनुरुद्ध दुबे, डॉ. साधना वैश, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि रहे।