फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,father raped daughter

नशे में धुत पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,father raped daughter
खागा (फतेहपुर)। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे नौ साल की बेटी के साथ नशे में धुत पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर उसके दादा (बड़े पापा) आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। घर में वह अपनी मां, नौ साल की बेटी व दो अन्य छोटे बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी करता है।
विज्ञापन

रविवार की रात युवक नशे में धुत होकर आया और सो गया। उसके बगल में उसकी नौ साल की बेटी लेटी थी। रात करीब साढे़ 10 बजे पिता ने बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया। इंस्पेक्टर खागा आनंद प्रकाश शुक्ला फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आए। सोमवार सुबह लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे फतेहपुर भेजा गया।

इंस्पेक्टर खागा ने बताया कि लड़की के दादा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के तीनों बच्चों की परवरिश को लेकर सभी को चिंता है। ननिहाल पक्ष से बातचीत की जा रही है, ताकि बच्चों को अभिभावक मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed