फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmers troubled by Anna cattle staged a sit-in

अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने दिया धरना

Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmers troubled by Anna cattle staged a sit-in
खागा तहसील में धरना देते भाकियू के किसान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। अन्ना मवेशियों से परेशान विजयीपुर ब्लाक के सरौली, एकडला, अहमदगंज तिहार, मठेठा के किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम और तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरौली गांव में अन्ना मवेशियों ने किसानों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार को 200 अन्ना मवेशियों को किसानों ने बरात घर में बंद कर दिया था। यह प्रदर्शन मवेशियों को गोशाला ले जाकर उनके चारा-पानी की व्यवस्था करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरौली के किसान कृष्ण पाल ने बताया कि अन्ना मवेशी रबी की फसलों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को मवेशियों को घेरकर बरात घर में बंद करना पड़ा है।

उन्होंने एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी को ज्ञापन भी दिया। एसडीएम ने बताया कि बीडीओ विजयीपुर को फोन से बताया गया है कि वह मवेशियों को गोशाला पहुंचाने की व्यवस्था करें। इस मौके पर चंद्रभान सिंह, कमलेश सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, ओमनाथ, हरिकेश, दलजीत सिंह, संजय सिंह, कल्लू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed