फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,DM angry over non-preparation of caste wise report of students

डीएम ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,DM angry over non-preparation of caste wise report of students
ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में प्रधानाचार्यों की बैठक लेतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शुक्रवार को ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में दो पालियों में डीएम ने माध्यमिक विद्यालयों प्रधानाचार्यों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। जिसमें जातिवार छात्रों का ब्योरा तैयार नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने पहली पाली में बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्र प्रधानाचार्यों की बैठक सुबह 11:30 से दोपहर दो बजे तक बैठक ली। इसके बाद दूसरी पाली में सदर तहसील क्षेत्र के प्रधानाचार्यों के साथ 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली अड़चनों की जानकारी ली। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति से संबंधित प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने इंस्पायर वार्ड योजना से संबंधित जानकारी दी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालयवार नामांकन, कमजोर छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

बैठक में सीडीओ सत्यप्रकाश, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह, शिविर सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बारी-बारी से विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बैठक में भाग लेते प्रधानाचार्य। संवाद

ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बैठक में भाग लेते प्रधानाचार्य। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed