फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Disabled toilets will be built in 42 council schools

बयालिस परिषदीय स्कूलों में बनेंगे दिव्यांग शौचालय

Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Disabled toilets will be built in 42 council schools
फतेहपुर। जिले के 42 परिषदीय विद्यालयों में 39 लाख 90 हजार की लागत से दिव्यांग शौचालय बनेंगे। ये ऐसे स्कूल हैं, जिनमें पांच या इससे अधिक दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य परियोजना से शौचालय निर्माण के लिए बजट मांगा है। एक दिव्यांग शौचालय की लागत 95 हजार होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2128 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 234 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें पांच या इससे अधिक दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैं। दिव्यांगता के कारण ऐसे बच्चों को सामान्य शौचालय में शौच जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए पांच या इससे अधिक दिव्यांग बच्चों की संख्या वाले स्कूलों में दिव्यांग शौचालय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में दिव्यांग शौचालय के लिए 42 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इस श्रेणी में आने वाले सर्वाधिक 23 विद्यालय असोथर ब्लाक में हैं। जबकि ऐरायां, भिटौरा में दो-दो, धाता, मलवां और हथगाम में तीन-तीन, हसवा में पांच, विजयीपुर में एक विद्यालय हैं।
डीसी सिविल एमएल वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 42 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण होगा। बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed