{"_id":"6170594c49bc7a42df6497e2","slug":"fathepur-news-demonstration-against-killing-of-hindus-in-bangladesh-fatehpur-news-knp659258978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन....
विज्ञापन
खागा में आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ के विरोध में विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी संगठन ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम के जरिये भेजा।
विहिप के जिला मंत्री शिव स्वरूप विश्वकर्मा और बजरंग दल के जिला संयोजक राजकमल मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लिए नारे लगाते हुए निकले।
हिंदू संगठन के नेता व कार्यकर्ता कस्बे में भ्रमण करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम आशीष कुमार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि बांग्लादेश में 150 देवी पूजा-पंडालों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 22 हिंदुओं के गांवों को जला कर 10 लोगों की हत्याएं की जा चुकी है। जिस पर बांग्लादेश सरकार खामोश है। संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाए और बांग्लादेश सरकार पर इस हिंसा को रोकने के लिए दबाव बनाए।
ज्ञापन देने के बाद चौक बाजार में आकर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस मौके पर चेयरमैन गीता सिंह, डॉ.अजय कुमार गुप्ता, रामगोपाल सिंह, दुर्गा शंकर गुप्ता, शोभा अग्रवाल, ममता गुप्ता, शिवचंद्र शुक्ला, बबुनी निषाद, संदीप तिवारी, बृज प्रताप सिंह मौजूद रहे।