फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Delivery in ambulance, mother and child safe

एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, दोनों सुरक्षित

Sun, 30 Jan 2022 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Delivery in ambulance, mother and child safe
विजयीपुर। धाता ब्लाक के खैरई गांव से प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में ही प्रसव हो गया। आशा बहू और एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

खैरई गांव निवासी अमृतलाल की पत्नी केसनइया देवी गर्भवती थी। रविवार सुबह पौने छह बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 नंबर पर सूचना दी। विजयीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ महिला को लेकर अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख एंबुलेंस चालक अजय सिंह व मेडिकल टेक्नीशियन आशीष कुमार ने गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहू रीता देवी ने सूझबूझ के साथ महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराया। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस दोनों को लेकर पौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें दोनों स्वस्थ व सुरक्षित मिले। चिकित्साधिकारी डॉ.वीके पांडेय ने बताया कि अधिक पीड़ा होने के कारण स्टाफ को रास्ते में ही गाड़ी रोककर प्रसव कराना पड़ा। जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed