फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cracks again in the back of Yamuna bridge

यमुना पुल की रिटेनिंग वॉल पर फिर पड़ी दरारें

Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cracks again in the back of Yamuna bridge
रिटेनिंग वॉल पर नीचे की तरफ आई दरारें। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। करीब एक साल पहले यमुना पक्के पुल का पुश्ता (रिटेनिंग वॉल) मिट्टी भराई के कारण दरक गया था। लोक निर्माण विभाग ने इस पुश्ता तोड़ कर फिर से नई दीवार बनाई और पुराई शुरू की। अब मौजूदा समय फिर से दीवार में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

यमुना पक्के पुल पर महावतपुर असहट की ओर से जाने के लिए पुल से बने पुश्ते के बीच मिट्टी भराई चल रही है । मिट्टी भराई कराने से पहले विभाग ने पुल के नजदीक पुश्ता बनवाया था।
विज्ञापन

जिसके सहारे मिट्टी पुल से जुड़ी रहती है। साल भर पहले मिट्टी का दबाव पड़ने से यह पुश्ता फट गया था। इसके बाद मिट्टी नीचे नाले में गिरने लगी थी। इस कारण काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने दोबारा से पुश्ता बनवाकर मिट्टी भरने का काम शुरू किया है। पुल के नजदीक फिर से दरारें पड़ गई हैं। इससे निर्माण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं है, इसे तुरंत देखा जाएगा। यह समस्या पहले आ चुकी है, अगर दोबारा ऐसा हुआ है तो इसे ठीक कराया जाएगा।

यमुना पक्का पुल पर हो रही मिट्टी पुराई। संवाद

यमुना पक्का पुल पर हो रही मिट्टी पुराई। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed