फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Compulsion to cross Yamuna by risking life

जान जोखिम में डालकर यमुना पार करना मजबूरी

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Compulsion to cross Yamuna by risking life
जाफरगंज। जान जोखिम में डालकर यमुना पार करना आम लोगों के लिए मजबूरी बन गया है। बारा घाट से स्टीमर संचालन बंद होने से यमुना पार करने के लिए लोगों को जर्जर नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनमें मानक से अधिक सवारी भरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक के बारा यमुना घाट से बांदा जाने के लिए स्टीमर का संचालन दशहरा से बंद हो गया है। यह स्टीमर बांदा जिले के गलौली घाट से सवारियां लाता और ले जाता था। जल स्तर अधिक होने के कारण बारा पीपे का पुल अभी तक नहीं बन पाया।
विज्ञापन

इससे दोनो जनपदों के बीच आवागमन प्रभावित है। गजईपुर, ककोरा, धौरहरा, बिंदौर यमुना घाटों में छोटी-छोटी जर्जर नावों से मछवारे क्षमता से अधिक सवारियां और वाहन लादकर लोगों को यमुना पार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नदी के बढ़े जल स्तर के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन इस जोखिम भरे रास्ते को नजरंदाज कर रहा है।
क्षेत्र के रमाकांत दीक्षित, विमलेश पटेल, नितिन ओमर, संदीप पटेल, हरिदत्त द्विवेदी, अजय ने प्रशासन से पीपा का पुल बनने तक स्टीमर चलाने की मांग की है। पुल के ठेकेदार विनोद ने बताया की जब तक विभागीय अधिकारियों से अनुमति नहीं मिलेगी, स्टीमर नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed