फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Competition in love became the reason for Mohit's murder

मोहित तिवारी की हत्या में दो गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Competition in love became the reason for Mohit's murder
अभियुक्त कल्लू पासवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। रारी गांव में रविवार की रात हुए मोहित उर्फ गोलू तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस की जांच में हत्या की वजह एक ही लड़की से प्रेम बना। उसके पहले प्रेमी ने प्रतिस्पर्धा के चलते मोहित की हत्या की।
विज्ञापन

किशनपुर एसओ आशुतोष सिंह व उनकी टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए रारी गांव के रहने वाले कल्लू पासवान व अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कल्लू के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अनिल के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि काफी समय पहले गांव की एक लड़की से कल्लू पासवान प्रेम करता था और उसके साथ भागकर शादी करने की योजना बना रहा था। इस दौरान लड़की का संपर्क मोहित उर्फ गोलू तिवारी से हो गया।
मोहित ने लड़की को घर छोड़कर जाने से मना कर दिया। ऐसे में कल्लू की शादी करने की योजना असफल हो गई। इस बात को लेकर गांव में हल्ला भी हुआ तो लड़की ने खुदकुशी कर ली। इससे कल्लू बेहद सदमे में आ गया। मन ही मन उसने गोलू से दुश्मनी ठान ली।
मोहित उर्फ गोलू तिवारी के मित्र अनिल यादव का कल्लू पासवान के साथ भी गहरा याराना था। कल्लू ने इसका फायदा उठाते हुए अनिल से रविवार की रात गोलू तिवारी को दारू व गांजा पिलाने के बहाने बुलाने को कहा।
अनिल ने गोलू को कालिका मैया मंदिर के पास स्थित तालाब किनारे के खेत में बुलाया। जहां दोनों ने शराब और गांजा पिया। इसी दौरान पीछे से आए कल्लू ने गोलू के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार उसकी हत्या कर दी। अनिल यादव, गोलू का मोबाइल लेकर वहां से चला गया।

यह था मामला
11 अक्तूबर की सुबह रारी गांव स्थित कालिका मैया मंदिर के पास तालाब किनारे खेत में गोलू तिवारी का शव परिजनों को मिला था। वह मंदिर में रहकर यहां रहने वाले मौनी बाबा की सेवा करता था। बड़े भाई मोनू तिवारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में साफ हुआ कि रविवार की रात उसे बुलाकर हत्या की गई थी।

अभियुक्त अनिल यादव। संवाद

अभियुक्त अनिल यादव। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed