फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Changing weather increased diseases, increased cough-fever patients

बदलते मौसम ने बढ़ाई बीमारियां, खांसी-बुखार के बढ़े मरीज

Mon, 14 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Changing weather increased diseases, increased cough-fever patients
ट्रामा सेंटर में लगी मरीजों की लगी भीड। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मौसम के बदलाव ने बीमारियां बढ़ गई हैं। किसी को खांसी, तो किसी को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस कारण सरकारी अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है। सुबह और शाम को सर्दी हो रही है। जबकि दिन में कड़ी धूप निकल रही है, जो बर्दाश्त नहीं होती है और गर्मी का अहसास होता है। इस मौसम के चलते आम जनमानस को बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हर घर में कोई न कोई सदस्य मौसमी बीमारी से ग्रसित है। सबसे ज्यादा बीमार खांसी के हैं। वैसे बुखार के मरीजों के साथ शरीर दर्द से पीड़ित लोगों की भी अस्पतालों में काफी संख्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट हो या सरकारी अस्पताल काम का समय शुरू होते ही बीमारी से ग्रस्त मरीजों की लाइन लग जाती है। सरकारी अस्पताल में तो लोग पहले इलाज कराने के लिए जल्द ही पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दोपहर तक मरीजों की लाइन लंबी हो जाती है। चिकित्सकों को अपने तय समय से अधिक मरीजों को देखने में टाइम देना पड़ रहा है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके सक्सेना ने बताया कि मौसमी बीमारी के मरीज इस समय ज्यादा आ रहे हैं। जिनमें सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से लोग प्रभावित हैं।
आठ डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
रविवार को दिन में तेज धूप से लोगों को जहां सर्दी से राहत मिल रही है, वहीं शनिवार रात में ठंड रही। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह से ही मौसम खुला रहा और तेज धूप निकल रही है। इस कारण दिन में लोगों को ठंड का खास असर नहीं रहा। शाम होते ही सर्द हवाएं और ठिठुरन का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed