फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Can tie up with anyone except BJP: Shivpal

भाजपा के सिवा किसी भी बड़ी पार्टी से कर सकते गठबंधन-शिवपाल

Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Can tie up with anyone except BJP: Shivpal
ीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। सं - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। गठबंधन में सपा को प्राथमिकता देंगे। प्रसपा अध्यक्ष ने पूरी तरह से बसपा और कांग्रेस का नाम लेने से भी परहेज किया।
विज्ञापन

गुरुवार को डाक बंगले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्तूबर को मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू की थी। जहां पर यात्रा पहुंच रही है, उनके स्वागत में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा सरकार ने एक भी सड़क या किसी नदी में सेतु का निर्माण नहीं कराया है। चुनाव में कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार 100 दिन में समाप्त करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, किसानों की आय दो गुनी करने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात ये हैं कि जनता परेशान है, बेरोजगारी बढ़ी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। नौकरशाहों पर सरकार का अंकुश नहीं रह गया है। इसका प्रमाण आगरा में थाने के अंदर पुलिस के सफाई कर्मचारी के हत्या करने से लिया जा सकता है।
भाजपा सरकार ने सिर्फ दो गुजराती उद्योगपति अंबानी और अड़ानी का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें पूरा परहेज है। सपा से भी गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही हैं।

इस मौके पर प्रसपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, समरजीत सिंह, बीना सिंह पटेल, रामशरण यादव, धर्मेंद्र सिंह परिहार, आलोक द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed