फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Both the center administrators will go to jail for mass copying: DM

मूहिक नकल पर दोनों केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल-डीएम

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Both the center administrators will go to jail for mass copying: DM
विकास भवन में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक करतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार को विकास भवन में केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि सामूहिक नकल पकड़े जाने पर केंद्र में कक्ष और केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। इसमें किसी तरह की कोई रियायत नहीं होगी। अगर परीक्षा कराने में किसी तरह की समस्या आ रही हो, तो सीधे उनसे बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीआईओएस ने परीक्षा से संबंधित ब्योरा प्रस्तुत किया, कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 62925 परीक्षार्थियों के लिए कुल 113 केंद्र बने हैं। सात केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

इनमें दो-दो सदर और बिंदकी तथा खागा तहसील क्षेत्र में तीन ऐसे केंद्र हैं। तीनों तहसीलों में एक-एक अति संवेदनशील केंद्र हैं। प्रश्नपत्र पांच चरणों में कॉलेजों को प्राप्त कराए जाएंगे। पहले चरण के प्रश्नपत्र सभी केंद्रों में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाएं भी केंद्रों में पहुंच चुकी हैं। नकल रोकने के छह सचल दल गठित किए गए हैं। परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी।
उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए मुख्य संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर और उप संकलन केंद्र शुकदेव इंटर कॉलेज खागा में बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल मुहैया कराने के लिए एसपी से अनुरोध किया गया है। बैठक में परीक्षा प्रभारी विनोद श्रीवास्तव के साथ सभी केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed