फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,bindki,killed,anju,two lovers

दो प्रेमियों ने मिलकर अंजू हत्याकांड को दिया था अंजाम

Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,bindki,killed,anju,two lovers
43- इसी घर में अंजू देवी की गई थी हत्या - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मडरांव गांव की अंजू (39) की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्याकांड को अंजाम एक नहीं बल्कि दो लोगों ने दिया था।
विज्ञापन

दोनों ही अंजू के प्रेमी थे। हत्याकांड से पहले दोनों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
मंडराव गांव निवासी विनोद कुमार गौतम की पत्नी अंजू सिंह (39) घर में अकेली रहती थी। पति विनोद कुमार मुंबई और बेटा सौरभ व सचिन कुमार अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

घर से 17 फरवरी की सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने मंडराव गांव के ही कयूम को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि करीब 15 साल से उसके अंजू के साथ प्रेम संबंध थे। उसने अंजू के चक्कर में अपनी सात बीघा जमीन तक बेच डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह माह पहले गांव के एक दोस्त ने अंजू से मिलाने की जिद की। कई बार कहने पर वह नशे में दोस्त को लेकर चार माह पहले अंजू के पास गया था।
इसके बाद दोस्त ने चोरी छिपे अंजू से करीबी बढ़ा ली। यह बात उसे गलत लगती थी। उसने कई बार इसका विरोध भी किया था। घटना से करीब 15 दिन पहले उसे रुपयों की जरूरत थी।
उसने अंजू से रुपये मांगे थे। अंजू ने मंगलसूत्र गिरवी रखने को दिया था। रफीक की दुकान में साढ़े चार हजार रुपये में उसने मंगलसूत्र को गिरवी रखा था।
15 फरवरी को अंजू ने मंगलसूत्र लाने को कहा। इस बात पर उसका और अंजू का विवाद हुआ। अंजू को लेकर 16 फरवरी की रात उसका दोस्त से भी विवाद हुआ।
इसके बाद दोनों अंजू के घर पहुंचे। जहां बारी-बारी से अंजू के साथ संबंध बनाए। यहां फिर आपस में विवाद होने लगा। तभी दोस्त ने कील लगे लकड़ी के पटरे से अंजू के सिर पर हमला किया।

वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। तभी वह दोनों दरवाजे में ताला लगाकर आंगन के पीछे दीवार से कूदकर भाग निकले।
उन लोगों को अंजू पहले मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे चुकी थी। विवेचक आशुतोष सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे कई वजह बनी हैं। मंगलसूत्र बरामद किया गया है। दूसरे आरोपी के पकड़े जाने पर आला कत्ल बरामद होगा।

44- हत्यारोपी कयूम

44- हत्यारोपी कयूम- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed